अठारह अक्षौहिणी सेना का परिमाण क्या होगा ? एक अद्भुत गणना

अठारह अक्षौहिणी सेना का परिमाण

अठारह (अष्टादश) अक्षौहिणी कितना होता है ये जानने के लिए पहले एक अक्षौहिणी कितना होता है ये जानना होगा। उसके बाद उसे 18 से गुणा करना होगा तो 18 अक्षौहिणी कितना होता है ये पता लग जाएगा।

अक्षौहिणी शब्द एक सेना मापक ईकाई है, जिससे सेना का परिमाण जाना या बताया जाता था। विशेषकर महाभारत में इस शब्द का प्रयोग देखने को मिलता है। अक्षौहिणी शब्द का अर्थ होता है संख्या विशेष से युक्त सेना।

शब्दकल्पद्रुम कोश के अनुसार जिस सेना में 21870 हाथी में सवार सैनिक हों + 21870 रथसवार सैनिक हों + 65610 घुडसवार सैनिक हों + 109350 पैदल सैनिक हों अर्थात् कुलमिलाकर = 218700 सैनिक हों तो यह एक अक्षौहिणी सेना हुई।

अष्टादश का अर्थ होता है 18 अब इस अक्षौहिणी सेना का जो परिमाण है उसे यदि 18 से गुणा कर दिया जाए तो 18 अक्षौहिणी सेना का परिमाण प्राप्त हो जाएगा।

Ek Akshohadi Sena

अर्थात् जिस सेना में –

  • 21870 x 18 = 393660 हाथी सवार सैनिक +
  • 21870 x 18 = 393660 रथसवार सैनिक +
  • 65610 x 18 = 1180980 घुडसवार सैनिक +
  • 109350 x 18 = 1968300 पैदल सैनिक हों

अर्थात् कुलमिलाकर 218700 x 18 = 39,36,600 सैनिक हों तो यह अठारह अक्षौहिणी सेना हुई।

✍🏻 ब्रजेश पाठक ज्यौतिषाचार्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top